अधिकमास और महेश नवमी पर हुआ गौ सेवा का विशेष आयोजन
Nagpur Mahesh Navami Chhappan Bhog cows: नागपुर। लक्ष्मी अनुबंध माहेश्वरी महिला संगठन नागपुर द्वारा अधिकमास और महेश नवमी पर्व के अवसर पर 8 जून 2026 को खापरी स्थित भारतीय उत्कर्ष मंडल संस्था की गौशाला में करीब 200 गायों के लिए छप्पन भोग एवं गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री सुरेश जी गांधी, सचिव आनंद जी राठी, प्रचार मंत्री सतीश जी लखोटिया, जोन 6 के अध्यक्ष संतोष जी राठी तथा महेश नवमी पर्व के जिला संयोजक प्रशांत जी मूंदड़ा की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा डॉ. श्रीमती कमलाजी मोहता प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
संगठन की अध्यक्ष काजल बागड़ी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों का शब्द सुमन से स्वागत किया तथा आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने गोपालजी बागड़ी, जिन्होंने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया, और अभय जी गोखले, जो गौशाला की देखरेख करते हैं, का विशेष धन्यवाद किया।
करीब 200 गायों के लिए लगाया गया छप्पन भोग और किया गया गौ पूजन
संगठन की समस्त सखियों ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया।
महेश नवमी पर्व माहेश्वरी समाज का प्रमुख पर्व है और प्रतिवर्ष इस अवसर पर नागपुर में विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र