Rashtra Bharat Logo

Eid Date 2026: 20 या 21 मार्च कब मनाई जाएगी ईद? भारत में इस दिन दिखेगा चांद

Eid Date 2026: 20 या 21 मार्च कब मनाई जाएगी ईद? भारत में इस दिन दिखेगा चांद
Eid Date 2026: 20 या 21 मार्च कब मनाई जाएगी ईद?

ईद-उल-फितर 2026 को लेकर खगोलीय अनुमान के अनुसार UAE में 20 मार्च और भारत में 21 मार्च को ईद मनाई जा सकती है। इस बार रमजान 30 दिन का होने की संभावना है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Eid Date 2026: रमजान का पवित्र महीना अपने अंतिम दिनों में पहुंच चुका है और अब हर किसी को ईद-उल-फितर का इंतजार है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से ईद की तारीख को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। वहां आसमान में रमजान के आखिरी दिनों का चांद दिखाई देने के बाद ईद को लेकर संभावनाएं साफ होने लगी हैं।

19 मार्च को चांद दिखने की उम्मीद

खगोलीय गणनाओं और विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल रमजान पूरे 30 दिन का हो सकता है। माना जा रहा है कि शव्वाल का चांद 19 मार्च की शाम को दिखाई दे सकता है। अगर ऐसा होता है, तो UAE समेत कई खाड़ी देशों में ईद-उल-फितर 20 मार्च को मनाई जाएगी।

एमिरेट्स एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के सदस्य तमीम अल तमीमी ने बताया कि उन्होंने रमजान के 28वें दिन सुबह आसमान में चांद देखा और उसकी तस्वीर भी ली। इसके आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 29वें रोजे पर चांद दिखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए रमजान 30 दिन का पूरा होने की संभावना ज्यादा है।वहीं, सोसाइटी के चेयरमैन इब्राहिम अल जारवान का कहना है कि 18 मार्च को चांद नजर आने की संभावना बहुत कम है। इसी वजह से खगोलीय गणना के अनुसार अगले दिन नए महीने की शुरुआत होना मुश्किल लग रहा है।

भारत में 21 मार्च को ईद

अगर अरब देशों में 20 मार्च को ईद मनाई जाती है, तो भारत में आमतौर पर एक दिन बाद यानी 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जा सकती है। हालांकि, यह पूरी तरह से चांद दिखने पर निर्भर करता है। भारत में भी स्थानीय चांद दिखने के बाद ही ईद की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना- रमजान

रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान लोग रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। पूरे महीने इबादत और संयम के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार आता है, जो खुशी और भाईचारे का संदेश देता है।

ईद के दिन लोग सुबह खास नमाज अदा करते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं। घरों में मीठी सेवइयां और तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। साथ ही, ईद से पहले जकात-उल-फितर देना भी जरूरी माना जाता है, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग भी इस खुशी में शामिल हो सकें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।