Eid Date 2026: रमजान का पवित्र महीना अपने अंतिम दिनों में पहुंच चुका है और अब हर किसी को ईद-उल-फितर का इंतजार है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से ईद की तारीख को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। वहां आसमान में रमजान के आखिरी दिनों का चांद दिखाई देने के बाद ईद को लेकर संभावनाएं साफ होने लगी हैं। 19 मार्च को चांद दिखने की उम्मीद खगोलीय गणनाओं और विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल रमजान पूरे 30 दिन का हो सकता है। माना जा रहा है कि शव्वाल का चांद 19 मार्च की शाम को दिखाई दे सकता