Rashtra Bharat Logo

Hazaribag

Jharkhand Workers in Cameroon News: कैमरून में फंसे झारखंड के 5 मजदूर | वेतन नहीं मिला | सरकार से मदद की अपील | गिरिडीह हजारीबाग

Jharkhand News: अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 5 मजदूर, वेतन नहीं मिल रहा, सरकार से लगाई स्वदेश वापसी की गुहार

झारखंड के प्रवासी मजदूर एक बार फिर विदेश में मुसीबत में फंस गए हैं। इस बार अफ्रीका के कैमरून में झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग जिले के पांच मजदूर बुरी तरह फंसे हुए हैं। कंपनी द्वारा काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है और मजदूरों को रहने, खाने-पीने की बुनियादी सुविधाओं के अभाव में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विदेश में फंसे इन मजदूरों ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी पीड़ा साझा करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। कौन हैं फंसे हुए मजदूर अफ्रीका के

Updated: