Mumbai News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर नहीं लगेंगे होर्डिंग और बैनर, सहायता निधि में सहयोग की अपील

Devendra Fadnavis birthday no hoardings cm relief fund appeal: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 22 जुलाई के जन्मदिन पर भाजपा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और विज्ञापन नहीं लगाने की अपील की है। पार्टी ने कहा है कि प्रचार पर खर्च करने के बजाय मुख्यमंत्री सहायता निधि में आर्थिक सहयोग दिया जाए। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विषयसूची
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सादगी से आयोजन की अपील
Devendra Fadnavis birthday no hoardings cm relief fund appeal: मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिन आगामी 22 जुलाई को है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से किसी भी तरह के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर या समाचार पत्रों-टीवी चैनलों में विज्ञापन न लगाने की अपील की है। पार्टी चाहती है कि जन्मदिन सादगी से मनाया जाए।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी रवि अनासपुरे ने जारी बयान में कहा कि यदि कोई नेता या कार्यकर्ता निर्देश का उल्लंघन कर होर्डिंग, बैनर या विज्ञापन लगाता है, तो पार्टी इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानेगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पार्टी स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सहायता निधि में सहयोग देने का आग्रह
पार्टी ने यह भी कहा है कि जो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर योगदान देना चाहते हैं, वे यह राशि प्रचार-प्रसार पर खर्च करने के बजाय मुख्यमंत्री सहायता निधि में दान करें, ताकि जरूरतमंद और संकटग्रस्त लोगों की मदद हो सके।
भाजपा का मानना है कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सेवा, जनकल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना अधिक सार्थक है। इसी उद्देश्य से कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे दिखावे और उत्सवों से दूर रहकर मुख्यमंत्री सहायता निधि में अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग दें।
यह जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी रवि अनासपुरे द्वारा जारी आधिकारिक बयान में दी गई है। अब देखना यह होगा कि पार्टी कार्यकर्ता इस अपील का कितनी सख्ती से पालन करते हैं।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

