नागपुर में दो घरफोड़ियों का पर्दाफाश, 3.90 लाख रुपये का माल बरामद

Nagpur House Burglary 3.90 Lakh Goods Recovered: नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में हुई दो घरफोड़ियों के मामले में वाहन चोरी विरोधी पथक ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। उनके कब्जे से सोने-चांदी की वस्तुओं और मोबाइल सहित करीब 3.90 लाख रुपये का माल बरामद किया गया। दो आरोपी वांछित बताए गए हैं।
विषयसूची
दो घरफोड़ियों का पुलिस ने किया पर्दाफाश
Nagpur House Burglary 3.90 Lakh Goods Recovered: नागपुर शहर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में हुई दो घरफोड़ियों की गुत्थी वाहन चोरी विरोधी पथक ने सुलझा ली है। पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 3 लाख 90 हजार 900 रुपये का माल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पडकर चौक, गंगाबाई क्षेत्र निवासी उमेश राजेश खांडेकर (22) और म्हाडा क्वार्टर, कपिल नगर निवासी विकास उर्फ विकी विजय पाली (22) के रूप में हुई है। कपिल नगर निवासी गोविंद उर्फ गोबा काशीराम साखरे और दयाशंकर उर्फ सागर संतोष बघेल इस मामले में अब भी वांछित हैं।
गिट्टीखदान थाने में अपराध क्रमांक 590/2026 और 438/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामले दर्ज किए गए थे। शिकायतकर्ताओं के घरों को ताला लगाकर बाहर जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर घरों में प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चुरा लिया।


आरोपियों से 3.90 लाख रुपये का माल बरामद
वाहन चोरी विरोधी पथक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तकनीकी जानकारी और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ के बाद चोरी का माल बरामद हुआ, जिसमें सोने के टॉप्स, अंगूठी, लॉकेट तथा चांदी के ताट, गिलास, कटोरी, कमरबंद, पायल, पूजा सामग्री, सिक्के, प्लेट, प्याले, चम्मच और अन्य वस्तुएं शामिल हैं। इसके अलावा करीब 10 हजार रुपये कीमत का वीवो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
आरोपियों की मेडिकल जांच के बाद उन्हें जब्त माल सहित आगे की कार्रवाई के लिए गिट्टीखदान पुलिस थाने के हवाले किया गया। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक रविंद्र नाइकवाड के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस अब वांछित दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

