नागपुर में अग्निसुरक्षा नियम पूरे नहीं करने पर साई अकैडमी की इमारत सील

Nagpur Sai Academy Tuition Classes Building Sealed Fire Safety: नागपुर के जरीपटका स्थित साई अकैडमी ट्यूशन क्लासेस की ग्राउंड प्लस चार मंजिला इमारत को अग्निशमन विभाग ने सील कर दिया। विभाग ने दिसंबर 2025 में अग्निसुरक्षा उपाय पूरे करने का नोटिस दिया था। इसके बाद इमारत खाली करने और बिजली-पानी बंद करने के आदेश दिए गए। आदेशों का पालन नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई।
विषयसूची
अग्निसुरक्षा नियम पूरे नहीं करने पर इमारत सील
Nagpur Sai Academy Tuition Classes Building Sealed Fire Safety: नागपुर के जरीपटका इलाके में स्थित साई अकैडमी ट्यूशन क्लासेस की इमारत को अग्निशमन विभाग ने सील कर दिया है। आदर्श कॉलोनी में प्लॉट नंबर 19 पर स्थित यह इमारत ग्राउंड प्लस चार मंजिला है।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, इस इमारत को अग्निसुरक्षा उपायों की पूर्ति नहीं किए जाने पर पहले भी कई बार नोटिस जारी किए जा चुके थे। 5 दिसंबर 2025 को इमारत को अग्निसुरक्षा उपाय पूरे करने के लिए पहला नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरने पर 20 फरवरी 2026 को इमारत खाली करने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद अनुपालन नहीं होने पर 28 अप्रैल 2026 को बिजली और पानी की आपूर्ति बंद करने के आदेश भी जारी किए गए।



कई निर्देशों के बाद अग्निशमन विभाग ने की कार्रवाई
आदेशों का पालन न होने पर अब महाराष्ट्र अग्नि प्रतिबंधक एवं जीव संरक्षक उपाययोजना अधिनियम की धारा 8(3) के तहत इमारत को सील कर दिया गया है।
नागपुर महानगरपालिका के अग्निशमन केंद्र अधिकारी सुनील डोकरे ने स्पष्ट किया है कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी की लिखित अनुमति के बिना सील हटाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ दखलपात्र और गैर-जमानती अपराध के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना यह है कि इमारत प्रबंधन अग्निसुरक्षा मानकों को पूरा कर सील हटवाने की प्रक्रिया कब तक शुरू करता है।



रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

