नागपुर में 53.700 ग्राम एमडी जैसा पाउडर जब्त, दो आरोपी हिरासत में

Nagpur MD Powder Seized Two Arrested: नागपुर के सदर इलाके में अमली पदार्थ विरोधी दस्ते ने 53.700 ग्राम एमडी जैसा पाउडर जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 5.30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और एक अन्य की तलाश जारी है। तीन मोबाइल फोन और कार सहित कुल 17.11 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।
विषयसूची
सदर इलाके में 53.700 ग्राम एमडी जैसा पाउडर जब्त
Nagpur MD Powder Seized Two Arrested: नागपुर, 24 अगस्त। शहर पुलिस के अमली पदार्थ विरोधी दस्ते एएनटीएफ (ANTF) ने सदर पुलिस थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 53.700 ग्राम एमडी सदृश्य पाउडर जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 30 हजार 700 रुपये बताई गई है। कार्रवाई में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 24 अगस्त की तड़के 4 बजे से सुबह 6.30 बजे के बीच सदर छावनी क्षेत्र में बंगला नंबर 7/12 के बंद गेट के सामने सर्विस रोड पर की गई। तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहले से निगरानी रखी थी।
आरोपियों के कब्जे से पाउडर के अलावा तीन मोबाइल फोन और सफेद रंग की किया सोनेट कार (अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये) भी बरामद हुई। कुल जब्त माल की कीमत 17 लाख 11 हजार 200 रुपये आंकी गई है।
दो आरोपी हिरासत में, एक अन्य की तलाश जारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदेश संजय मून (37, निवासी तिसगांव पाड़ा, कल्याण, जिला ठाणे) और शारीक अमानत खोकर (28, निवासी गांधी लेआउट, जाफर नगर, नागपुर) के रूप में हुई है। फरार आरोपी वारीस अंसारी, निवासी भायखला पश्चिम, मुंबई की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी संदेश मून पर पहले भी सक्करदरा और प्रतापनगर थानों में एनडीपीएस अधिनियम के मामले दर्ज हैं।
सदर थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(क), 22(क) और 29 के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। शिकायत एएनटीएफ (ANTF) के पुलिस उपनिरीक्षक नागेश पुन्नावाड ने दर्ज कराई है। आगे की जांच जारी है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

