Rashtra Bharat Logo

Bengal Vote Count: मतगणना से पहले बंगाल में कालबैसाखी का अलर्ट, हुगली-उत्तर 24 परगना में भारी बारिश, मछुआरों को 5 मई तक समुद्र में जाने से रोक

Bengal Vote Count: मतगणना के दिन पश्चिम बंगाल में कालबैसाखी का खतरा बढ़ गया है। दोपहर बाद तेज आंधी, बिजली और बारिश की चेतावनी है, कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं। तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, प्रशासन अलर्ट पर है।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

कोलकाता: कल मतगणना के दिन पश्चिम बंगाल में कालबैसाखी तूफान का खतरा मंडरा रहा है। आलीपुर मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी सौरिश बंद्योपाध्याय ने बताया कि दोपहर के बाद से झड़-बारिश की संभावना अधिक रहेगी। सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट झड़-बारिश हो सकती है।

दक्षिण बंगाल: सभी जिलों में कालबैसाखी की संभावना है। हुगली, पूर्व बर्धमान और उत्तर 24 परगना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर-दक्षिण 24 परगना, पूर्व-पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के साथ हल्की-मध्यम बारिश और 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलेंगी। दक्षिण बंगाल के शेष जिलों में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है।

उत्तर बंगाल: मालदा में कालबैसाखी का प्रकोप हो सकता है। जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भारी बारिश की संभावना है। दार्जिलिंग से मालदा तक सभी जिलों में बिजली के साथ हल्की-मध्यम बारिश और 40-60 किमी/घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाओं का अलर्ट।

Bengal Vote Count: मछुआरों के लिए चेतावनी: पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों और उत्तरी ओडिशा तट पर मछुआरों के समुद्र में जाने पर 5 मई तक रोक लगाई गई है। समुद्र में 60 किमी/घंटे तक की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चल सकती हैं।

आगे का पूर्वानुमान: रविवार से मंगलवार तक राज्यभर में झड़-बारिश की संभावना अधिक रहेगी। बुधवार से मौसम में कुछ सुधार आएगा, हालांकि छिटपुट बारिश जारी रहेगी।

मतगणना के दिन मौसम की इस चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।


रिपोर्ट: Ekbal, कोलकाता


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।