Rashtra Bharat Logo

कोलकाता में रथ यात्रा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के खास इंतजाम

Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता में रथ यात्रा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के खास इंतजाम (Photo: RB / Ekbal)

Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता में रथ यात्रा को लेकर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना बनाई है। 2000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ड्रोन से निगरानी होगी और संवेदनशील इलाकों में पहले से रूट मार्च किया जाएगा। साथ ही 21 जुलाई के राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी पुलिस ने अलग तैयारी की है। फिलहाल छोटे कार्यक्रमों या जुलूस के लिए कोई नया अनुमति आवेदन नहीं मिला है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

रथ यात्रा के लिए पुलिस की सुरक्षा योजना

Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार ने आगामी रथयात्रा के मद्देनजर सुरक्षा की व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान शहर की सड़कों पर 2000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस बार 86 छोटे रथ निकलेंगे, जिनमें प्रत्येक में 100 से 150 लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसके अलावा 8 बड़े रथ भी निकलेंगे, जिनमें इस्कॉन का रथ भी शामिल है। इस्कॉन रथ में 2000 से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान है।

संवेदनशील इलाकों में रथयात्रा से एक दिन पहले ही पुलिस रूट मार्च करेगी। रथयात्रा वाले दिन क्विक रेस्पॉन्स टीम क्यूआरटी (QRT) गश्त लगाएगी और पूरे इलाके पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। किसी भी तरह की अशांति की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं।

Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता में रथ यात्रा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के खास इंतजाम
Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता में रथ यात्रा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के खास इंतजाम (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता में रथ यात्रा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के खास इंतजाम
Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता में रथ यात्रा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के खास इंतजाम (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता में रथ यात्रा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के खास इंतजाम
Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता में रथ यात्रा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के खास इंतजाम (Photo: RB / Ekbal)

ड्रोन निगरानी और रूट मार्च पर रहेगा खास ध्यान

इसके साथ ही 21 जुलाई के कार्यक्रम को लेकर भी प्रशासनिक फैसले लिए गए हैं। कांग्रेस को शहीद मीनार और ऋतब्रत गुट को गांधी मूर्ति स्थल आयोजन के लिए दिया गया है। वहीं कालीघाट तृणमूल ने डोरिना क्रॉसिंग की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने यह अनुमति देने से इनकार कर दिया है, क्योंकि उसी इलाके में पहले से एक अन्य सभा प्रस्तावित है।

मंगलवार दोपहर पुलिस की ओर से कालीघाट तृणमूल को इसके बदले ब्रिगेड मैदान में सभा करने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन अब तक इसका कोई जवाब नहीं आया है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि जवाब आने की संभावना कम है। सूत्रों के अनुसार, कालीघाट तृणमूल छोटे स्तर पर अलग-अलग जगहों पर सभा या जुलूस कर सकता है, लेकिन इसके लिए भी अभी तक कोई अनुमति आवेदन जमा नहीं हुआ है।

आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि कालीघाट तृणमूल प्रशासन के प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाता है।

Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता में रथ यात्रा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के खास इंतजाम
Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता में रथ यात्रा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के खास इंतजाम (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता में रथ यात्रा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के खास इंतजाम
Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता में रथ यात्रा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के खास इंतजाम (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता में रथ यात्रा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के खास इंतजाम
Kolkata Rath Yatra police security arrangements: कोलकाता में रथ यात्रा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के खास इंतजाम (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।