नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं की टेंटेटिव डेटशीट जारी कर दी है। यह शेड्यूल 24 सितंबर 2025 को घोषित किया गया और आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 9 मार्च 2026 तक संपन्न होंगी। इस बार लगभग 45 लाख विद्यार्थी भारत और 26 अन्य देशों से परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। वेब स्टोरी: