देश के लगभग सभी हिस्सों में जनवरी की शुरुआत के साथ ही ठंड ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान लगातार नीचे जा रहा है। ठंडी हवाओं, शीतलहर और घने कोहरे ने आम लोगों की दिनचर्या को काफी प्रभावित किया है। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। कई राज्यों में शीतलहर के साथ-साथ कोल्ड डे