Gold Price Today: सोने के भाव को लेकर एक बार फिर बाजार में हलचल तेज हो गई है। लगातार उतार-चढ़ाव झेल रहे सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है, जिसने निवेशकों से लेकर आम खरीदारों तक को सोचने पर मजबूर कर दिया है। हाल के दिनों में जहां सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था, वहीं अब इसकी कीमतों में आई नरमी कई तरह के संकेत दे रही है। घरेलू वायदा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक सोने की कीमतों में दबाव साफ नजर आ रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार सोने