बिहार चुनाव में अजीत शर्मा का बड़ा बयान आकाश श्रीवास्तव। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने बिहार की शराबबंदी नीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की शराबबंदी सिर्फ कागजों पर है, जबकि जमीनी स्तर पर इसका कोई असर नहीं दिखता। राज्य के हर जिले, हर इलाके में शराब की बिक्री खुलेआम जारी है। अजीत शर्मा ने कहा कि बिहार सरकार के इस फेल कानून की वजह से राज्य को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है, जबकि दूसरी ओर उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों से शराब की अवैध तस्करी धड़ल्ले