Akshaya Tritiya: हिंदू धर्म में आस्था और परंपरा का एक ऐसा संगम है, जहां हर पर्व अपने साथ उम्मीद, विश्वास और नई शुरुआत का संदेश लेकर आता है। इन्हीं में से एक है अक्षय तृतीया, जिसे बेहद शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। साल 2026 में यह पावन पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। जैसे-जैसे यह तिथि नजदीक आ रही है, घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं और बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। ‘अबूझ मुहूर्त’ का दिन अक्षय तृतीया को ‘अबूझ मुहूर्त’ का दिन कहा जाता है। यानी इस दिन बिना किसी विशेष गणना या पंचांग