RAKKA: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए उनका 44वां जन्मदिन इस बार बेहद खास बन गया। लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार उसका पहला पोस्टर सामने आ गया है। पहले ‘AA22xA6’ नाम से चर्चा में रही इस फिल्म को अब नया टाइटल मिल गया है ‘राका’। मेकर्स ने फर्स्ट लुक के साथ ही फिल्म का नाम भी कंफर्म कर दिया है। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जैसे बाढ़ आ गई। ‘सन पिक्चर्स’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर जैसे ही पोस्टर शेयर हुआ, कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स और