केंटकी में UPS विमान हादसे से मचा हड़कंप अमेरिका के केंटकी राज्य के लुइसविल शहर में मंगलवार शाम UPS (यूनाइटेड पार्सल सर्विस) का एक कार्गो विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे चार लोगों की मौत और कम से कम 11 लोग घायल हो गए। यह हादसा स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5:15 बजे लुइसविल मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ, जो UPS का वैश्विक एविएशन हब है। भीषण विस्फोट से उठा आग का गोला प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा साझा किए गए वीडियो में विमान के बाएं पंख पर आग की लपटें उठती दिखीं। कुछ ही क्षणों