भैंस पर चढ़कर नामांकन, लालू यादव की शैली में दिखा अनोखा अंदाज बिहार की सियासत हमेशा से अपने अनोखे और प्रतीकात्मक तरीकों के लिए जानी जाती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अरवल विधानसभा से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार अरुण यादव ने शनिवार को एक अनोखे अंदाज में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने भैंस पर चढ़कर और हाथों में लालू प्रसाद यादव की तस्वीर लेकर नामांकन किया।उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे “लालू स्टाइल में नामांकन” कहकर शेयर कर रहे हैं। लालू यादव के प्रति श्रद्धा और प्रतीकात्मक संदेश नामांकन के दौरान