कोलकाता: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोलकाता प्रेस क्लब की ओर से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बंगाल चुनाव और देश की राजनीतिक स्थिति पर बेबाक राय रखी। गहलोत ने कहा, “बंगाल का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। पूरे देश का गौरव बंगाल है। लेकिन मौजूदा हालात बहुत खतरनाक लग रहे हैं। Income Tax, ED और CBI से जो खेल चल रहा है, वह भयावह है।” उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा, “हिंदू-मुसलमान के नाम पर एजेंडा चलाया जा रहा है। देश चिंतित है कि बंगाल में लोकतंत्र का क्या होगा। अगर BJP यह