बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गरमा गया माहौल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का तीखा बयान बगहा (पश्चिम चंपारण)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत जैसे-जैसे चुनावी अभियान तेज हो रहा है, वैसे-वैसे नेताओं के बयान भी सुर्खियों में आ रहे हैं। इसी क्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को बिहार के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के तौलाहा स्थित खेल मैदान में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने राहुल गांधी पर भारत की निंदा करने और देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि