Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने की कोशिशें एक बार फिर गंभीर संकट में दिखने लगी हैं। 27 दिसंबर की रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला कर दिया। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच शांति वार्ता को लेकर अहम बैठक प्रस्तावित है। कीव पर हुआ यह हमला न केवल सैन्य दृष्टि से अहम है, बल्कि इसके राजनीतिक और कूटनीतिक संकेत भी गहरे हैं। शांति वार्ता से ठीक पहले राजधानी को निशाना