बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हेमंत सरकार रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार बच्चों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसे बार-बार उजागर किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नशे के कारोबार में सीआईडी की संदिग्ध कार्यप्रणाली मरांडी ने कहा कि गत वर्ष गुजरात पुलिस की सूचना के आधार पर धनबाद के बरवाअड्डा में प्रतिबंधित कफ सिरप (Phensedyl) का जखीरा जब्त किया