West Bengal Weather: पश्चिम बंगाल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह की शुरुआत घने कोहरे, बढ़ी हुई नमी और ठंड की हल्की सुस्ती के साथ हुई, जबकि उत्तर बंगाल में मौसम ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी की संभावना ने राज्य भर में मौसम को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव साफ तौर पर महसूस किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में बदला मौसम का मिजाज दक्षिण और उत्तर बंगाल के मौसम में फिलहाल स्पष्ट अंतर देखने को मिल रहा है। जहां दक्षिण बंगाल में तापमान