भाई दूज 2025: भाई-बहन के स्नेह का पावन पर्व भाई दूज 2025 का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। यह त्योहार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को आता है और इसे भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है। भाई दूज भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह को प्रकट करने का पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक कर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और जीवन में खुशहाली की कामना करती हैं। भाई भी अपनी ओर से बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं। रक्षाबंधन की तरह ही भाई दूज भी भाई-बहन के संबंधों