भुवनेश्वर। दिवाली से पहले पूरे राज्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए Odisha Police ने विशेष अभियान ‘Agni Drive’ चलाया। इस राज्यव्यापी अभियान के दौरान पुलिस ने ₹8.24 Crore मूल्य के अवैध पटाखे और विस्फोटक जब्त किए और साथ ही 133 लोगों को गिरफ्तार भी किया। यह कार्रवाई 14 से 27 सितंबर 2025 के बीच चली और इससे त्योहारों के दौरान संभावित खतरे को काफी हद तक टालने में मदद मिली। 14 दिन की सख्त कार्रवाई जानकारी के अनुसार, इस अभियान में पुलिस ने कुल 184 केस दर्ज किए और 45 उल्लंघनकर्ताओं को नोटिस