Sonam Wangchuk: लद्दाख के प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने उन्हें रिहा करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद उनके समर्थकों और पर्यावरण से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर देखी जा रही है। 170 दिनों बाद रिहा होंगे सोनम वांगचुक दरअसल, लद्दाख प्रशासन ने 24 सितंबर 2025 को लेह में भड़की हिंसा के मामले में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर आरोप लगाते हुए 26 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में ले लिया था। इसके बाद से वे