Birati Railway Station Fire: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित बिराटी स्टेशन एक बार फिर आग की भयावह घटना का गवाह बना। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से सटे दुकानों में अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार, यात्री और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। इस घटना ने न सिर्फ व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी, बल्कि रेल यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे बन गए कि शियालदह–बनगांव शाखा की डाउन लाइन पर