NDA Unity Bihar: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया गठबंधन और सीट बंटवारे का संकेत पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर NDA Unity Bihar की स्थिति पर उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए पूरी तरह से एकजुट है और चुनाव की तैयारियाँ मजबूती के साथ जारी हैं। सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और हम प्रमुख जीतन राम मांझी समेत सभी सहयोगी दलों के बीच सकारात्मक और लगातार संवाद