नागपुर के विकास की निरंतर गति को बनाए रखने और शहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागरिकों से आगामी महानगरपालिका चुनाव में भाजपा-शिवसेना महायुति को वोट देने का आह्वान किया है। शहर के विभिन्न प्रभागों में आयोजित नागरिक संवाद बैठकों में उन्होंने विकास की उपलब्धियों को गिनाते हुए भविष्य की योजनाओं का खाका पेश किया। विकास कार्यों की लंबी सूची नागपुर में बीते वर्षों में भाजपा के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि रिंग रोड, पानी की टंकियां, चौबीस घंटे जलापूर्ति,