मुंबई की सबसे बड़ी और देश की सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम में अब सत्ता का नया समीकरण बन गया है। शनिवार को महायुति गठबंधन ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए राजनीतिक इतिहास रच दिया। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े को महापौर और शिवसेना शिंदे गुट के संजय शंकर घाडी को उप-महापौर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। 227 सदस्यों वाली बीएमसी में महायुति के पास स्पष्ट बहुमत है, इसलिए रितु तावड़े का मुंबई की अगली मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है। 11 फरवरी 2026 को बीएमसी मुख्यालय में महापौर