Ameet Satam BJP News: मुंबई | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुंबई की राजनीति में अहम बदलाव करते हुए विधायक अमित साटम को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि साटम की अगुवाई में संगठन और अधिक मज़बूत होगा और भाजपा-महायुति गठबंधन को चुनावी सफलता मिलेगी। अमित साटम, जो अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, लंबे समय से मुंबई की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी छवि एक आक्रामक, ज़मीनी और विकासोन्मुख नेता की रही है। स्थानीय