Border 2 Box Office Day 11: सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्यारहवें दिन पहली बार अपनी रफ्तार धीमी होती देखी। शुरुआती दस दिनों तक लगातार मजबूत कमाई करने वाली यह फिल्म सोमवार को अचानक बड़ी गिरावट का शिकार हुई। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने लगभग 5.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। हालांकि यह गिरावट चौंकाने वाली जरूर है, लेकिन पूरी तस्वीर देखें तो बॉर्डर 2 अब भी इस साल की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जा