समता सैनिक दल की प्रमुख मांग महाराष्ट्र में सामाजिक न्याय और बजट आवंटन को लेकर एक बार फिर आवाजें उठने लगी हैं। नागपुर के संविधान चौक पर समता सैनिक दल ने एक भव्य धरना और प्रदर्शन का आयोजन किया। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र सरकार से यह मांग करना था कि राज्य के बजट में बौद्ध, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा विमुक्त एवं घुमंतू जातियों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में उचित हिस्सा दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने न केवल धरना दिया बल्कि एक प्रतिनिधिमंडल ने नागपुर के जिलाधिकारी से मुलाकात कर विभिन्न मांगों का एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा।