तन्वी शर्मा BWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में, भारत को ऐतिहासिक पदक की गारंटी भारत की युवा बैडमिंटन स्टार तन्वी शर्मा ने BWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2025 में इतिहास रचते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की लियू सी या को 15-11, 15-9 से हराकर भारत को कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर दिया है। फाइनल मुकाबले में तन्वी का सामना थाईलैंड की Anyapat Phichitpreechasak से होगा। भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि तन्वी शर्मा इस उपलब्धि के साथ उन भारतीयों की सूची में शामिल हो गई हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स