Chandra Grahan 2026: हिंदू धर्म में ग्रहण को हमेशा से एक विशेष और संवेदनशील समय माना गया है। सूर्य हो या चंद्र, दोनों ही ग्रहणों को सामान्य दिनचर्या से अलग रखा गया है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण काल में प्रकृति, मन और ऊर्जा तीनों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को पूरी तरह वर्जित किया गया है, लेकिन वहीं दूसरी ओर यह समय आत्मशुद्धि, साधना और दान के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा और यह दिन इसलिए भी