दिल्ली में हाल ही में हुए विस्फोट की घटना के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आगामी क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। कोलकाता पुलिस ने इस बार त्योहारी सीजन में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए व्यापक योजना तैयार की है। लालबाजार मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शहर भर