Hardeep Singh Puri Resignation: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी इन दिनों एक बड़े विवाद के केंद्र में हैं। जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में उनका नाम सामने आने के बाद से कांग्रेस पार्टी लगातार उन पर हमला कर रही है। विपक्ष की ओर से अब उनके इस्तीफे की मांग उठने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने साफ शब्दों में कहा है कि ऐसे व्यक्ति को एक सेकंड भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। यह मामला देश की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे चुका है। एपस्टीन फाइल्स में नाम आने से