इलाके में बढ़ता तनाव और प्रशासन की कार्रवाई Tufanganj booth jamming Police Action Cooch Behar: तूफानगंज (कूचबिहार), पश्चिम बंगाल। विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन सोमवार को तूफानगंज विधानसभा क्षेत्र के महिषकुची-2 ग्राम पंचायत के बाकला इलाके में तनाव का माहौल बन गया। यहाँ के बूथ नंबर 40 और 41 पर तृणमूल कांग्रेस पर ‘बूथ जैमिंग’ का गंभीर आरोप लगा, जिसके बाद बूथ परिसर में तृणमूल कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। बूथ जैमिंग की खबर फैलते ही इलाके में उत्तेजना तेज़ी से बढ़ी। सूचना मिलते ही बक्सिरहाट थाने की पुलिस और केंद्रीय बलों के जवान तत्काल मौके पर