CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने देश के लाखों छात्रों के लिए एक बार फिर उम्मीदों का दरवाजा खोल दिया है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट यानी CUET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। यह वही परीक्षा है, जिसने बीते कुछ वर्षों में विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और समान अवसरों वाला बनाया है। हर साल की तरह इस बार भी CUET UG उन छात्रों के लिए बेहद अहम है, जो देश की केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले का सपना