Rashtra Bharat Logo

Cyber Crime Kolkata

Kolkata Cyber Crime: कोलकाता पुलिस ने पकड़े 5 साइबर ठग, मोबाइल ऐप से खाली कर रहे थे खाते

कोलकाता साइबर पुलिस ने पकड़े 5 ठग, मोबाइल ऐप से लोगों के खाते कर रहे थे खाली

कोलकाता की साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये ठग सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फंसाकर उनके मोबाइल फोन पर नियंत्रण हासिल कर लेते थे और फिर उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। 24 जनवरी 2026 को महेशताला थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी में इन पांचों आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके पास से 10 लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन और 2 राउटर बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी साइबर थाना कोलकाता में दर्ज मामला संख्या 69/25 दिनांक 19 दिसंबर 2025 के सिलसिले में की गई है।

Updated: