तूफान दित्वा का बढ़ता खतरा दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान दित्वा अब भारत के तटीय इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने इस तूफान को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। श्रीलंका में भयंकर तबाही मचाने के बाद यह तूफान अब भारतीय तटों की ओर रुख कर चुका है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 30 नवंबर की सुबह तक यह तूफान उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के करीब पहुंच जाएगा। भारतीय मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे यह तूफान श्रीलंका से करीब 80