देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया है। वैशाली एवेन्यू कॉलोनी के एक मकान से गरबा पोशाक पहने युवती का शव बरामद हुआ है। यह खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को मकान से बदबू आने लगी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ताला तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया, तो एक कमरे में गद्दों और कपड़ों से ढका शव मिला। शव के पास पानी से भरा हुआ बड़ा ड्रम रखा था, जिसमें युवती को कथित तौर पर डुबोकर मारने की आशंका जताई