Dhurandhar Box Office: साल 2025 के आखिरी महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों से आमतौर पर बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं की जातीं, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस धारणा को पूरी तरह पलट दिया है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस स्पाई थ्रिलर ने न सिर्फ दिसंबर महीने को अपना नाम किया, बल्कि पूरे साल के बॉक्स ऑफिस का लेखा-जोखा भी बदल दिया। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब 20 दिन पूरे कर चुकी है और इन 20 दिनों में जो कुछ ‘धुरंधर’ ने किया है, वह हिंदी सिनेमा के इतिहास में लंबे समय तक याद रखा