Doctors Day West Bengal: आज सुबह डॉक्टर्स डे के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से साल्ट लेक स्थित विकास भवन के पास वाई चैनल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की कई नई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राज्य के विभिन्न हिस्सों के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कई स्वास्थ्य परियोजनाओं की शुरुआत सुबह 10:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और विभिन्न सरकारी