Sarla maheshwari doordarshan anchor death: गुरुवार को भारतीय टेलीविजन जगत ने अपनी एक चमकती हुई रोशनी को खो दिया। दूरदर्शन की मशहूर समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। यह खबर सुनते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। दूरदर्शन नेशनल ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दूरदर्शन परिवार की ओर से जारी संदेश में कहा गया, “हम श्रीमती सरला माहेश्वरी को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि देते हैं। वह एक सम्मानित और प्रतिष्ठित दूरदर्शन समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी कोमल आवाज, सटीक उच्चारण और