Draupadi Murmu: भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आज रविवार को रांची पहुंचेंगी। गोवा से सेना के विशेष विमान से लगभग शाम 6 बजे राष्ट्रपति रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी. एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका स्वागत करेंगे। रांची एयरपोर्ट पर ही राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वहां से राष्ट्रपति सीधे लोकभवन (पूर्ण नाम-राजभवन) जाएंगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे राजभवन और एयरपोर्ट क्षेत्र में उच्च स्तरीय प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए विशेष टीम लगातार सक्रिय है। सोहराय पेंटिंग से सजाया गया लोकभवन