Drishyam 3: बॉलीवुड की सबसे चर्चित और भरोसेमंद क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ एक बार फिर दर्शकों को उलझाने और चौंकाने के लिए तैयार है। अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 3’ का आधिकारिक ऐलान होते ही फिल्मी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विजय सालगांवकर का किरदार, जिसने पहले दो भागों में अपनी चुप्पी, समझदारी और दिमागी चालों से दर्शकों को हैरान किया था, अब तीसरी बार एक नए मोड़ के साथ लौटने वाला है। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह तारीख अपने आप में खास मानी जा