छपरा में दर्दनाक बस हादसा, 34 सीआईएसएफ जवान घायल बिहार के सारण जिले के छपरा में मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। चुनावी ड्यूटी के लिए दिल्ली से आ रही सीआईएसएफ (CISF) की बस ट्रक से भीषण टक्कर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 34 जवान घायल हो गए, जिनमें से 26 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को पहले एकमा सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें छपरा सदर अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल जवानों को पटना रेफर किया गया है। तत्काल राहत और बचाव कार्य