बिजली चोरी के खिलाफ महावितरण की सख्त कार्रवाई MSEDCL Electricity Theft Raid in Nagpur: नागपुर जिले के नरखेड तहसील स्थित बेलोना गांव में महावितरण ने बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईमानदार बिजली उपभोक्ताओं को अच्छी और नियमित बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य से कंपनी ने सख्त रुख अपनाया है। सुबह करीब 6 बजे अचानक छापेमारी कर महावितरण की टीम ने 50 संदिग्ध उपभोक्ताओं के मीटरों की गहरी जांच की। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बिजली चोरी करने वाले लोगों के चेहरे पीले पड़ गए जब अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच