Maharashtra News | Maharashtra-Iowa Agreement:महाराष्ट्र और अमेरिका के आयोवा (Iowa) राज्य के बीच हुए ऐतिहासिक समझौता करार ने दोनों राज्यों के बीच सहयोग के नए द्वार खोल दिए हैं। मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आयोवा की गवर्नर किम रेनॉल्ड्स की मौजूदगी में साइन किए गए इस करार को विकास और नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस MoU (Memorandum of Understanding) के तहत कृषि, जैव-प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, पर्यटन, Renewable Energy और शिक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग होगा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह साझेदारी महाराष्ट्र को निवेश, तकनीकी प्रगति और शैक्षणिक देवाणघेवाण में